पिथौरागढ़, जून 29 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के मानस एकेडमी सिटी ब्रांच कुमौड़ में आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक होगी। संगठन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने बताया कि बैठक में पंजीकृत सदस्यों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। साथ ही संगठन के क्रिया-कलापों का वार्षिक कैलेंडर व आय व्यय का विवरण भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। भट्ट ने सभी सदस्यों से सुबह दस बजे तक बैठक में पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन की बैठक आज होगी यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन की बैठक होगी कल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...