पिथौरागढ़, मार्च 9 -- पिथौरागढ़। नगर में सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की आगामी 11 मार्च को बैठक होगी। सोमवार को सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि को शाम साढ़े तीन बजे से मानस एकेडमी सिटी ब्रांच में बैठक शुरू होगी। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...