सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पैरामाउंट कॉलोनी स्थित पार्क में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास कराया गया। पद्मश्री भारतभूषण ने सरल तरीके से योगाभ्यास करवाते हुए प्रत्येक आसन के स्वास्थ्य लाभ और शरीर के विभिन्न अंगों पर उसके प्रभाव की जानकारी दी। बताया कि नियमित और हल्के योगाभ्यास से अनेक जटिल बीमारियों से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है। महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी योगासनों की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकुमारी केंद्र में सिखाया योग का वैज्ञानिक पक्ष कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.