बरेली, मार्च 31 -- बरेली। महानगर में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को कई मुकाबले हुए। जिसमें 19 से 36 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में हर्ष तिवारी ने अविरल विरले को 22-20, 16-21, 21-17 से हराकर एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं एकल के सीनियर वर्ग के फाइनल में रोहन गर्ग और उमाकांत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में रोहन ने उमा कांत को 21-16, 14-21, 21-15 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही 40 से 70 आयु युगल वर्ग के सेमीफाइनल में उत्कर्ष और भविष्य की जोड़ी ने डॉ. राहुल और क्षितिज की जोड़ी को 17-21, 21-18, 21-14 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आखरी मुकाबले में उमा कांत और हेमंत रावत की टीम ने डॉ. नरेंद्र और यश की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम...