हरदोई, अप्रैल 13 -- हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एचडीसीए येलो व एचडीसीए सीनियर वर्ग में खेला गया। हरदोई सीनियर वर्ग ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 255 रन बनाए। जवाब में हरदोई येलो टीम 168 रन बना सकी। मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मौके पर मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव व अक्षय द्विवेदी, स्कोरिंग की भूमिका सोनेन्द्र त्रिपाठी ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...