जामताड़ा, मार्च 20 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव एवं पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने शुक्रवार को जामताड़ा के आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में जामताड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) की ओर से सीनियर लीग के लिए आयोजित शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी तैयारी और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेडीसीए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रिकेट मैदान के लिए उपयुक्त जमीन की जल्द तलाश की जाए। उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जिले में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.