देहरादून, मई 1 -- देहरादून। दून अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात सीनियर रेडियोग्राफर जसलीन कौर एवं फार्मा क्षेत्र में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इकवेंदर सिंह की बेटी अनंतसिमर कौर ने 12वीं कक्षा में नाम रोशन किया। आईसीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट में अनंतसिमर ने समर वैली स्कूल में कॉमर्स सेक्शन में 97 फीसदी अंक लाकर टॉप किया। अनंतसिमर की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है और शिक्षकों ने उसकी तारीफ की। अनंतसिमर ने अपने परिजनों एवं शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय दिया और नियमित पढ़ाई से लक्ष्य हासिल किया। अब उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाकर देश सेवा करना है, वह अब इसकी तैयारी शुरू करेगी। यह भी पढ़ें- आईसीएसई 12 वीं आर्टस जिला टॉपर यशप्रीत बनना चाहता है आईएएस यह भी पढ़ें- बिजनेस क्षेत्र में करियर संवारेगी टॉपर रिद्धिमा अग्रवाल य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.