बिहारशरीफ, मार्च 8 -- क्वार्टर फाइनल में दरभंगा को 5 विकेट से दी मात 13 मार्च को पटना में खेलेगा सेमीफाइनल मुकाबला फोटो : क्रिकेट-पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में जीत के बाद नालंदा के खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा की टीम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गये क्वार्टर फाइनल में दरभंगा को पांच विकेट से हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। कप्तान नमन गौरव को उनकी 97 रनों की मैच जिताने वाली पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। 13 मार्च को सेमीफाइनल में नालंदा का मुकाबला बेगूसराय बनाम भागलपुर के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा। नालंदा ने मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दरभंगा ने 50 ओव...