सीनियर मास्टर्स में स्वर्ण जीतने वाले एएसआई एसएसपी ने दिया इनाम
देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। चंडीगढ़ में हुए पंचम खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में देहरादून में तैनात पुलिस के एएसआई प्रेम प्रकाश पुरोहित ने राज्य की ओर से 55 प्लस आयु वर्ग की 200 मीटर दौड में गोल्ड मेडल और 100 मीटर ब्रांज मेडल जीता है। पुरोहित ने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। एएसआई ने मेडल जीतने के बाद पुलिस कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात की। एसएसपी ने पुलिस कर्मी के जोश और जज्बे की प्रशंसा करते बधाई दी। उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.