मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ। सीनियर महिला बॉक्सिंग मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर टीम घोषित कर दी गई है। इसमें 10 भार वर्गों में दस महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया है। ये सभी चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी और बॉक्सिंग कोच के अनुसार मेरठ मंडल की ओर से 30 सितंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल के बाद जारी अंतिम सूची में बागपत की चार, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की दो-दो तथा बुलंदशहर की दो मुक्केबाजों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ियों में 45-48 किग्रा भार वर्ग में बागपत की भूमि, 48-51 किग्रा में मेरठ की राशि शर्मा, 51-54 किग्रा में गौतमबुद्धनगर की संजली यादव, 54-57 किग्रा में बागपत की काजल रानी और 57-60 किग्रा में बागपत की शिवानी सैनी शामिल हैं। यह भी पढ...