भभुआ, अप्रैल 5 -- युवा पेज की खबर सीनियर महिला फुटबॉल में कैमूर का धमाका, बक्सर को 8-0 से रौंदा लखीसराय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में कैमूर की बेटियों का शानदार आगाज, रोहतास से आज शाम मुकाबला गुडिया, मनीषा, मीठी, प्रियंका और निशा के गोलों से गूंजा केआरके मैदान, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया हौसला भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में कैमूर की बेटियों ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपनी ताकत का जोरदार अहसास करा दिया। लखीसराय के केआरके मैदान में खेले गए मुकाबले में कैमूर सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने बक्सर को एकतरफा मैच में 8-0 से करारी शिकस्त देकर जीत का शानदार बिगुल फूंका। इस शानदार जीत के साथ कैमूर टीम ने न सिर्फ टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.