भभुआ, अप्रैल 2 -- करिश्मा को कप्तानी, शुभी बनीं उपकप्तान, चार अप्रैल को बक्सर से पहला मुकाबला सीमित संसाधनों में तैयार हुईं खिलाड़ी, कोच गुदरी के मार्गदर्शन में शेखपुरा जाएगी टीम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए कैमूर महिला फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शंकर यादव ने गुरुवार को टीम की सूची जारी की। टीम की कमान जिले की उभरती खिलाड़ी करिश्मा कुमारी को सौंपी गई है, जबकि शुभी कुमारी को उपकप्तान बनाया गया है। टीम के कोच गुदरी शर्मा होंगे और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी खुशबू खातून संभालेंगी। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शेखपुरा के केआरक...