सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन ट्रायल 8 अक्तूबर को स्टेडियम में
आगरा, अक्टूबर 5 -- 10 से 12 अक्तूबर तक वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 8 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से और मंडलीय ट्रायल 8 अक्तूबर को ही दोपहर 2 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। वाराणसी जाने वाली चयनित टीम का समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी 8 अक्तूबर को सुबह 11 बजे स्टेडियम में उपस्थित हों। यह भी पढ़ें- सीनियर पुरुष हॉकी टीम का ट्रायल आठ को यह भी पढ़ें- Agra News: सबजूनियर बालक हॉकी ट्रायल 8 अक्तूबर को स्टेडियम में यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.