गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर महिला व पुरूष एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन प्रयागराज के पं. मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 07 एवं 08 मई को होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जनपदीय ट्रायल दो मई को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रातः 10 बजे शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों को छह मई को प्रयागराज में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उम्र 28 मई 2026 को 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। सभी चयनित खिलाड़ियों का यूआईडी एफएआई से होना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने दी। यह भी पढ़ें- सीनियर एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.