गाजीपुर, जून 1 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्चा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित आठ दिवसीय 40 प्लस सीनियर फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार की रात रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच में सरताज खान (भोलू प्रधान की टीम) ने अमजद टीम को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए किया गया, जिसमें सरताज खान की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन के फुटबॉल टूर्नामेंट में एंग्री बर्ड बनी चैंपियन टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुश...