सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता बरेली में 29 से
कानपुर, सितम्बर 16 -- कानपुर। खेल निदेशालय उप्र पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 30 सितंबर तक बरेली में कर रहा है। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए कानपुर नगर के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 19 सितंबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में शाम तीन बजे से आयोजित किया जाएगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 20 और 21 सितंबर को जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में शाम तीन बजे से होगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल कार्यालय ग्रीनपार्क और माती स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सीनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक ट्रायल 21 सितंबर को
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.