कुशीनगर, मार्च 12 -- कुशीनगर। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन राज्य आमंत्रण सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 से 20 मार्च तक और सीनियर पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 मार्च तक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 20 टीमों के प्रतिभाग करने की संभावना है।खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का रोमांचक प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के निष्पक्ष व सफल संचालन के लिये संबंधित खेलों के प्रदेशीय संघों द्वारा अनुभवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.