कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सीनियर पुरुष चयन मैच में प्रदेश के 60 खिलाड़ियों के बीच चार टीम बनाकर मैच कराया गया और उनके प्रदर्शन को परखा जा रहा है। चयन मैच के पहले दिन आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, लखनऊ, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फतेहपुर, बरेली, अयोध्या समेत प्रदेश भर से चयनित 60 खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम व कमला क्लब में खेले गए एक दिवसीय प्रारूप के मुकाबले में गेंद और बल्ले से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को कमला क्लब में ए व डी टीम और ग्रीनपार्क स्टेडियम में टीम बी व सी के बीच एक दिवसीय प्रारूप में मुकाबला खेला गया। मैच में खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की होड़ दिखी। इसमें कानपुर से आदर्श सिंह एकमात्र खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए। पहले दिन खे...