जमशेदपुर, जनवरी 7 -- 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड पुरुष वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मुकाबले में राजस्थान जैसी मजबूत टीम को 3-1 सेट से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें दर्शकों को उच्च स्तरीय वॉलीबॉल देखने को मिला। मैच का स्कोर 25-21, 20-25, 25-21, 25-21 रहा। झारखंड टीम की जीत में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अविनाश ने सटीक और आक्रामक सेटिंग से विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। एलन और रजत ने मजबूत ब्लॉकिंग करते हुए राजस्थान के आक्रमणों को कई बार नाकाम किया। दिलशिन, रजत कुमार और नजीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ निर्णायक मौकों पर अहम अंक दिलाए। वहीं बिग्नेश, एल्विन और देवा ने पूरे मैच में संयम, ऊर्जा और फुर्ती दिखाते हुए टीम की जीत को मजबूती दी। मैच के दौरान झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.