हरिद्वार, जनवरी 1 -- चेन्नई में आयोजित होने वाली 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम में हरिद्वार जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में वैभव चौधरी, प्रियांशु कुमार और हार्दिक शर्मा शामिल हैं। खास बात यह है कि वैभव चौधरी को उत्तराखंड टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जो हरिद्वार जिले के लिए गौरव की बात है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 4 से 11 जनवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हरिद्वार के तीनों खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर स्वामी शरद पुरी महाराज ने चयनित खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.