वाराणसी, मई 13 -- चिरईगांव (वाराणसी)। गौरा कला गांव निवासी तेजवीर सिंह यादव ने नंदिनी नगर (गोंडा) में तीन दिवसीय फ्री स्टाइल ओपन सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 70 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीता। वह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने गौरा कला स्थित वीर लोरिक व्यायामशाला में उस्ताद क्षमा पहलवान के मार्गदर्शन में तैयारी की। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय तथा वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और संयुक्त सचिव रणवीर सिंह यादव ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.