सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए 25 जून को होगा जिला स्तरीय ट्रायल
कुशीनगर, जून 24 -- पडरौना, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला व पुरुष तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम चयन के लिए जिला और मंडलीय स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि जिला स्तरीय चयन 25 जून को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में आयोजित होगा।उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मंडलीय चयन 30 जून को सुबह 10 बजे से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम गोरखपुर में कराया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 10 से 12 जुलाई तक वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला व पुरुष तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रत्येक महिला व पुरुष खिलाड़ी अधिकतम पांच इवेंट में भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता में 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के तैराक प्रतिभाग करने के पात्र होंगे। वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.