जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय शिवम कुमार को बोड़ाम में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के लिए शुक्रवार की शाम में एमजीएम अस्पताल लाया गया। इस दौरान इमरजेंसी में उनका इलाज शुरू कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट थी। पीजी प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के डॉक्टर इलाज कर रहे थे। परिजनों ने कहा कि किसी सीनियर डॉक्टर को बुलाइए, लेकिन कोई सीनियर डॉक्टर नहीं आया। इससे मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद भी कोई सीनियर डॉक्टर नहीं आया तो मरीज को लेकर परिजन टीएमएच चले गए। परिजनों का आरोप था कि इतना बड़ा अस्पताल बनाया गया, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधर रही है। यह भी पढ़ें- मेडिकल में मरीज के मौत पर हंगामा, नर्स व गार्ड पर पिटाई का आरोप जूनियर डॉक्टरों से ही काम कराया जाता है। तीन बजे के बाद सीनियर डॉक्टर नहीं रहत...