वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। महाशिवरात्रि पर रविवार सुबह उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, आरक्षण कार्यालय तथा प्रवेश और निकास द्वारों का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि पर यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए समुचित भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता और अन्य अफसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.