लखनऊ, मई 1 -- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(सीनियर डीसीएम) समर्थ गुप्ता ने चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बुकिंग एवं पीआरएस काउंटरों पर यात्रियों को त्वरित एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से संवाद स्थापित कर डिजिटल भुगतान प्रणाली के संबंध में जानकारी ली। डिजिटल माध्यमों से भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया। एटीवीएम काउंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों के अधिकाधिक उपयोग के लिए जागरुक करने पर बल दिया। स्वच्छता, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने किया टूंडला-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण यह भी पढ़ें- शौचालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.