चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- चक्रधरपुर,संवाददाता । दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, आदित्यपुर इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डिवीजनल कोऑर्डिनेटर शशि रंजन मिश्रा के नेतृत्व में सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा से औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 1 मई को आदित्यपुर रेलवे संस्थान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सीनियर डीपीओ डॉ. सिन्हा ने इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.