सीनियर डीएमएम को घूस लेते सीबीआई ने पकड़ा
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर डीएमएम) नीतेश अग्रवाल को गुरुवार देर रात सीबीआई ने घूसखोरी में गिरफ्तार किया है। उन्हें बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित बंगला नम्बर-78 में ठेकेदार से 1.70 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को सीबीआई शुक्रवार सुबह लखनऊ ले गई। दोपहर में उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीनियर डीएमएम नीतेश अग्रवाल ने रेलवे में फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले गाजीपुर निवासी और विनायक इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर संदीप कुमार से बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। यह भी पढ़ें- रेलवे अधिकारी 1.70 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.