धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीईई (जेनरल) संजीव कुमार को धनबाद सीबीआई ने सीबीआई के विशेष न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को संजीव कुमार को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने संजीव के खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसके अनुसार उन्होंने बिनोद नगर निवासी ठेकेदार अनिल कुमार झा के पांच बिलों को पास कराने के एवज में दो प्रतिशत (50 हजार रुपए) रिश्वत की पेशकश की थी। श्वेता इलेक्ट्रोंस के पार्टनर अनिल कुमार झा ने सीबीआई एसपी भंवर लाल मीणा से मामले की शिकायत की थी। बिल 2022-23, 2024-25, 2025-26 से संबंधित बताए जा रहे हैं। पांचों बिलों की कुल रकम 24 लाख 96 हजार 390 रुपए है। 23 फरवरी को ही संवेदक ने मामले की लिखित शिकायत सीबीआई से की थी। उसी दिन से सीबीआई संजीव कुमार के पीछे लगी थी। शुक्रवार की दोपहर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.