गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम में पिछले 13 मीहने से खाली पड़े सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर जल्द ही काबिज होने वाले चेहरों से पर्दा उठने वाला है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह चुनाव की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा और अगले सप्ताह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सकती है। हाल ही में हुई निगम सदन की बैठक में निगम आयुक्त ने भी स्पष्ट किया था कि 24 मई से पहले इन दोनों पदों के लिए चुनाव करवा लिए जाएंगे।

चुनाव की प्रक्रिया इस बार चुनाव की प्रक्रिया बेहद दिलचस्प होने वाली है। प्रशासन की योजना चुनाव को बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से निपटाने की है। तय रणनीति के अनुसार, चुनाव में मतदान की नौबत आने से पहले सभी पार्षदों ...