नई दिल्ली, जून 21 -- श्रीलंका के दांबुला में खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन किया। शुरुआती मैचों में जल्दी आउट होने के सिलसिले को उन्होंने फाइनल मुकाबले में समाप्त कर दिया और सिर्फ 29 गेंदों में ही 94 रनों की पारी खेल दी। उनकी इस दमदार पारी के कारण भारत ए ने ट्राई नेशन ए सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से हराया। 10 चौके और 8 छक्कों के दम पर 324.14 की स्ट्राइक रेट से खेली गई वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- LIVE: पावरप्ले के तुरंत बाद भारत को मिली दूसरी सफलता, श्री चरणी ने लिया विकेटपहली परीक्षा पास कर ली, अगला पड़ाव आयरलैंड सीरीज सीनियर क्रिकेट टीम में बतौर यंगस्टर वैभव सूर्यवंशी ने अ...