सीनियर टीटी ट्रायल 15 को स्टेडियम में
आगरा, सितम्बर 12 -- मुरादाबाद में 18 से 20 सितंबर तक पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 15 सितंबर को और मंडलीय ट्रायल 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। मंडलीय ट्रायल में चयनित टीम मुरादाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मुरादाबाद जाने वाली टीम का समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रायल में सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सीनियर टीटी ट्रायल 15 सितंबर को एकलव्य स्टेडियम में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.