सासाराम, मार्च 22 -- युवा पेज सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार टग ऑफ वार एसोसिएशन के तत्वाधान में हाजीपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला-पुरूष टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतास जिले की टीम शनिवार देर रात सासाराम से रवाना हुई। टीम के रवानगी के दौरान सासाराम जंक्शन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोहतास जिला टग ऑफ वार एसोसिएशन अध्यक्ष विनय कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। संघ के सचिव उपेंद्र कुमार प्रशिक्षक अंतिम राज भी उपस्थित थे। इस दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में महिला वर्ग में प्रियंका कुमारी, सृष्टि कुमारी, अनुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.