सीनियर जीसीआई प्रतिमा यादव को रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र
कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, कानपुर की सीनियर जीसीआई प्रतिमा यादव को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा और अनुशासन के लिए प्रतिष्ठित रक्षा सचिव कमेंडेशन कार्ड (रक्षा मंत्रालय) से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिश्रम, कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा के लिए मिला है। पुरस्कार 17 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नीरज नैथानी ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल यूनिट के लिए बल्कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के लिए भी गौरव की बात है। प्रतिमा यादव ने कहा कि उनके पिता, एक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी हैं, जो उन्हें कड़ी मेहनत करने और अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए सदैव प्रोत्साहित करते रहते हैं। इस मौके पर मेजर इंदु मिश्रा, एएनओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.