आगरा, दिसम्बर 19 -- प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरूष/महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 1 से 3 जनवरी तक और प्रदेशीय समन्वय सीनियर पुरूष/महिला जूडो प्रतियोगिता 4 से 6 जनवरी तक आगरा में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जनपदीय ट्रायल 29 दिसंबर को प्रातः 11.00 बजे से एवं मंडलीय ट्रायल्स 30 दिसंबर को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड, सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए सहा. प्रशिक्षक राजेश यादव से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.