प्रयागराज, फरवरी 4 -- रेलवे बोर्ड ने सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर (पूर्व में सीनियर गुड्स गार्ड) से सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर (पूर्व में सीनियर पैसेंजर गार्ड) के पद पर पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों के वेतन निर्धारण को लेकर बड़ा और स्पष्ट आदेश जारी किया है। इनको को प्रमोशन के साथ एक वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा जो पहले ऐसा नहीं था। इससे एनसीआर समेत देशभर के 12 से 15 हजार सीनियर गुड्स मैनेजरों को फायदा होगा। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश संख्या पीसी-छह/2025/सीसी/05 (आरबीई संख्या10/2026) दो फरवरी 2026 में स्पष्ट है कि सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर से सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर में पदोन्नति को कार्यात्मक पदोन्नति माना जाएगा, न कि केवल नाम परिवर्तन या नॉन-फंक्शनल बदलाव। बोर्ड ने अपने पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। साथ ही यह भी स्पष्...