धनबाद, नवम्बर 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद के क्रिकेटर कुनैन कुरैशी का झारखंड टीम में चयन किया गया है। लंबे समय बाद धनबाद का कोई क्रिकेटर झारखंड सीनियर क्रिकेट टीम में चयनित हुआ है। मुश्ताक अली राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुनैन झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। झारखंड टीम में चयन पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव बिनय सिंह ने कुनैन को बधाई दी। कुनैन के कोच रह चुके बाला शंकर झा ने कहा कि टाटा क्रिकेट अकादमी में छोटी उम्र से क्रिकेट सीखने वाला कुनैन आज राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। धनबाद क्रिकेट के लिए यह संजीवनी का काम करेगा, क्योंकि बहुत वर्षों के बाद धनबाद का कोई लड़का झारखंड टीम के लिए सेलेक्ट हुआ है। कुनैन अभी क्रेडेंस क्रिकेट एकडेमी से जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.