बस्ती, दिसम्बर 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में सीनियर चिकित्सक को दरकिनार कर जूनियर चिकित्सक को आईसीयू का नोडल बनाने का मामला प्रकाश में आया है। कार्यालय का आदेश का पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्राधानाचार्य कार्यालय से जारी आदेश में ओपेक अस्पताल में संचालित आईसीयू से संबधित कार्यो को सुचारू रूप से सम्पादित करने के डॉ़ पंकज कुमार सिंह सहायक आचार्य, जनरल मेडिसिन विभाग को आईसीयू का नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। ओपेक अस्पताल कैली में पांच बेड़ का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) संचालित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आदेश का पत्र वायरल होने पर जूनियर चिकित्सक को चार्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.