रामनगर, अप्रैल 19 -- रामनगर। पीएनजीपीजी महाविद्यालय में 79 यूके बटालियन एनसीसी सब यूनिट की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। उन्होंने सीनियर कैडेट्स के तीन वर्ष के कार्यकाल में एनसीसी गतिविधियों समेत महाविद्यालय के कार्यक्रमों में प्रतिभागिता की सराहना की। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। सीनियर कैडेट्स को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां प्रो. जेएस नेगी, प्रो. अनीता जोशी, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ.सुमन कुमार, डॉ. सिराज अहमद, लोतिका अमित, डॉ. नीमा राणा, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव आदि रहे। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.