उरई, मार्च 17 -- उरई। जिला अस्पताल में मूलभूत आवश्यकताओं का जायजा लेने को शासन के निर्देश पर सीनियर कंसल्टेंट झांसी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां मुख्य बिंदुओं को नोट किया जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। मंगलवार को जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता झांसी डॉक्टर डीसी दोहरे ने दवा कक्ष, ओपीडी, वार्डों, जनरेटर रूम, पैथोलाजी समेत सभी इकाइयों का निरीक्षण किया। शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं को लेकर अपने साथ लाइट डायरी में बिंदुओं को नोट किया। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकता की जानकारी करना है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी अस्पतालों के निरीक्षण के लिए अलग-अलग वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.