गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम में लंबे समय से खाली पड़े सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आठ सप्ताह के भीतर कराया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा सरकार की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दी गई। हाईकोर्ट में जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी और जस्टिस विकास सूरी की खंडपीठ ने सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनु पाल ने अदालत को बताया कि नगर निगम गुरुग्राम के सचिव सिद्धार्थ खंडेलवाल के निर्देशों के तहत सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव आठ सप्ताह के भीतर करा दिए जाएंगे। दरअसल, इन दोनों पदों को लेकर गुरुग्राम निवासी रोहित मदान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि नगर निगम में दोनों पद करीब एक साल से खाली पड़े हैं। इसलिए इन्हें जल्द भरा जाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.