गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों को लेकर लंबे समय से चली आ रही खींचतान अब खत्म होने की उम्मीद है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों पदों के चुनाव 22 मई को हो सकते हैं। शहर के दो बड़े नेताओं के बीच चल रही अंदरूनी लड़ाई को शांत करने के लिए अब भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष खुद कमान संभालेंगे। वह 21 मई को गुरुग्राम पहुंचकर इन दोनों पदों के चुनाव को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार करेंगे। इनके साथ हरियाणा के संगठन मंत्री फर्निंद्र नाथ शर्मा भी बैठक में मौजूद रहेंगें। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री की सहमति के बाद दोनों पदों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी, जिससे आपसी गुटबाजी पर पूरी तरह विराम लग जाएगा। दोनों पदों को लेकर भाजपा के भीतर दावेदारों ...