सीनियर एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
छपरा, अगस्त 23 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सारण के नवनियुक्त सीनियर एसपी रौशन कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को छपरा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्हें जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीनियर एसपी ने पुलिस लाइन परिसर, जवानों के रहने की व्यवस्था, कार्यालय, बैरक, शस्त्रागार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुलिस लाइन की व्यवस्था और संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई, अनुशासन और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान लाइन डीएसपी रमेश शाह, मुख्यालय ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.