छपरा, मई 16 -- छपरा, हमारे संवाददाता l वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटवाने के बाद फुटपॉथ पर फिर सजने लगी दुकानजनसुनवाई कार्यक्रम सीनियर एसपी विनीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामलों को सीनियर एसपी के समक्ष रखा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपसी विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें और अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सीनियर एसपी विनीत ने पदाधिकारियों को शिकायतों क...