गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर की बेटी वैष्णवी सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। 12 से 13 मई को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित भारतीय कुराश चैंपियनशिप के ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैश्नवी अब तजाकिस्तान के दुशांबे में होने वाली सीनियर एशिया चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। चार बार घुटने की सर्जरी झेलने वाली यह महिला पहलवान कजाकिस्तान में वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के दौरान रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर चुकी है। झरना टोला, कूड़ाघाट की रहने वाली वैष्णवी सिंह की जड़ों में ही खेल बसता है। उनके पिता रमाशंकर सिंह भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- आस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित हुईं हॉकी खिलाड़ी हिना रमाशंकर अभी सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात है...