कानपुर, मई 1 -- कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर की ओर से डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स टीम (पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग) के ट्रायल अरमापुर स्थित फील्डगन फैक्टरी मैदान पर संपन्न हुए। प्रतियोगिता के आधार पर कानपुर की टीम चयनित की गई। यह टीम 29वीं उप्र सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 व 8 मई को आयोजित होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेश चौधरी ने बताया कि चयनित टीम में अभिराज तोमर, कार्तिक यादव, अंकित, आदर्श, संजय, सोनू राही, शिलांग, विनायक, पवन, अमृतेश, सूरज, अनुष्ठा तनराकर, आयुषी सिंह, करिश्मा, विनय कुमार शामिल हैं। टीम के मैनेजर शिव यादव व शिवानी गौतम होंगी। यह भी पढ़ें- यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल निःशुल्क चयन ट्रायल में शह...