देवघर, मार्च 24 -- देवघर। जेएससीए सीनियर अंतर जिला( एलीट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26(एच. पी. बोधनवाला) में भाग लेने के लिए देवघर जिला क्रिकेट टीम की घोषणा चयन ट्रायल संपन्न होने के बाद 23 मार्च 2026 सोमवार को कर दी गई। इस दौरान भास्कर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। इस टीम जिन सदस्यों को शामिल किया गया है उसमें भास्कर (कप्तान), राघव शरणम, स्वागत झा, राज भारद्वाज, राहुल चौधरी, मोहम्मद ताहिर, उत्कर्ष आनंद, परवेज शेख, शुभम सिंह, सौरभ शेखर, गौरव शर्मा, श्रेयश, साहिल शेख, मुकेश कुमार, सुमित एवं सत्य जगत शामिल हैं। जबकि टीम मैनेजर और कोच के रुप में अमरेंद्र कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ, हर्षित, शिवम कुमार, संजीव झा( मंटू) और उत्कर्ष नयन को स्टैंड बाय में रखा गया है। बता दें कि यह टूर्नामेंट 25 मार्च 2026 से रांची क...