गोड्डा, जनवरी 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष सह वर्तमान धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह एवं गोड्डा के वरिष्ठ क्रिकेटर धर्मेंद्र नारायण के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि गोड्डा की अंडर 19 टीम ने शानदार जीत दर्ज की है अब सीनियर टीम की बारी है ।आपसे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।गोड्डा के वरिष्ठ क्रिकेटर धर्मेंद्र नारायण ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन से अपना और अपने जिले का नाम रौशन कीजिए।गोड्डा की टीम अभी सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सचिव रंजन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.