बक्सर, फरवरी 15 -- युवा के लिए ---- उत्साह नगर के कथकौली स्थित क्रिकेट मैदान पर संपन्न हुआ खिलाड़ियों का ट्रायल अंडर-23 और हेमन ट्रॉफी टीम के लिए कुल 40 खिलाड़ियों का हुआ चयन फोटो संख्या 34 कैप्शन- रविवार को सीनियर अंडर 23 हेमंत ट्रॉफी ट्रायल मैच में विजेता खिलाड़ियों के साथ अध्यक्ष वर्षा पांडेय। बक्सर, निज प्रतिनिधि। शहर के कथकौली स्थित जेके क्रिकेट मैदान पर पिछले दो दिनों से चल रहा सीनियर अंडर-23 एवं हेमन ट्रॉफी टीम के ट्रायल मैच का फाइनल मुकाबला रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ट्रायल मैच के आधार पर जिले के अलग-अलग हिस्सों से कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया। फाइनल मैच में चयनित 40 खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर 40-40 ओवर का प्रतिस्पर्धात्मक मैच कराया गया, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और ...