सहारनपुर, मार्च 26 -- देवबंद। भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयधेजित सीनियर नेशनल कराटे चैपिंयनशिप में देवबंद की दो बेटियों ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किाया। विजयी प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश सरकार में खेल मंत्री द्वारा पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कराटे चैपिंयनशिप में देवबंद की खिलाड़ी निशु प्रजापति और तनु प्रजापति ने उप्र. की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। एकेडमी कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने से कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया। रेफरी सिहान अमित गुप्ता, केएआई प्रेसिडेंट बैकुंठ सिंह, सिहान जयदेव शर्मा और कोच बसंत उपाध्याय को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.