सीनियरों ने 9वीं के छात्र को पीटकर लहूलुहान किया
लखनऊ, जून 12 -- गोमती नगर निवासी निजी स्कूल के नौंवी के छात्र को सीनियर छात्र ने इंस्टाग्राम पर कॉल करके मिलने बुलाया। साथियों संग घेरकर सरिया, डंडे व धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। राहगीर जुटने देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित छात्र ने विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोमतीनगर निवासी नवल साहनी के मुताबिक, बेटा निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। उसके स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले विनीतखंड निवासी सीनियर छात्र ने इंस्टाग्राम पर कॉल करके विराटखंड के एलपीएस स्कूल के पास बुलाया। बेटा बुधवार रात स्कूल के पास वहां पहुंचा तो आरोपी मुस्लिम छात्र सात आठ दोस्तों के साथ मौजूद था। उन लोगों ने सरिया, लाठी डंडे और धारदार हथियार से छात्र पर हमला कर दिया। इससे बेटे के सिर में गंभीर चोट आई। हाथ, पीठ, पैर एवं घुटनों पर हमलाकर लहूलुहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.